बौद्धिक आतंकवाद का पर्याय बनता गोदी मीडिया जनता की नज़र में आज इस स्तर पर चला गया की मानवीय मूल्य भी बोने नज़र आते है। इसलिए दोस्तों ओधे/रुतबे नहीं क़र्म ही काम आते हैं।लगभग 7 साल जिनके लिए बीण बजाई काश वो ज़रूरत के समय काम आते।
भगवान परिवार को दुःख सहने की हिम्मत दे।
वैचारिक भिन्नता के बावजूद आपको और आपके विचारों को श्रधांजलि
वरिष्ठ पत्रकार और आजतक के ऊर्जावान एंकर रोहित सरदाना नहीं रहे. आज दोपहर उनका हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया. उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं
रोहित को कुछ दिनों पहले कोविड संक्रमण हुआ था लेकिन वो उससे निकल रहे थे और सक्रिय थे. गुरुवार की रात तक वो संस्थान और अपने बाकी साथियों का हौसला बढ़ाते रहे और काम करते रहे. लेकिन रात में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नोएडा के मैट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया
हरियाणा के कुरुक्षेत्र से आने वाले रोहित के नाम बेस्ट एंकर के NT Award और ENBA Award के साथ-साथ हिंदी पत्रकारिता का प्रतिष्ठित गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार भी है ...
0 Comments