नारनौल की जेल में फैला संक्रमण 134 बंदी और कैदी मिले पॉजिटिव

नारनौल: नसीबपुर जेल में फैला संक्रमण , पुलिस कर्मी भी मिला संक्रमित
प्रदेश की नारनौल जेल शायद पहली ऐसी जेल है , जहां एक ही दिन में 134 बंदी व कैदी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । इस रिपोर्ट के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया । जेल सूत्रों की माने तो जेल के अंदर पहला केस 25 अप्रैल के करीब मिला था । उसे हलका बुखार था । सेंपल के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आती उससे पहले दो अन्य के तकलीफ महसूस हुई । इसी के चलते वहां कार्यरत चिकित्सक आंचल राव ने जेल में बंद 92 बंदी / कैदी का सैंपल भेजा । एकाएक अन्य बंदी / कैदियों को भी कोरोना लक्षण महसूस होने लगे थे । इसी के चलते फिर 350 के करीब सैंपल लिए गए । इन 442 के करीब सैंपल की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को बुधवार मिली तो से 41 पॉजिटिव मिली । इस तरह एक ही दिन में जेल के अंदर बंद 134 बंदी / कैदी और एक ड्यूटी पर कार्यरत पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित हो गए है । इन संक्रमित मरीजों को रेवाड़ी में बनाई गई स्पेशल जेल में जा रहा है ।
डीसी एसपी ने किया जिला जेल का दौरा: नारनौल टाहर नसीबपुर में स्थित जिला जेल में कोविड -19 के अधिक मामले मिलने पर जिला प्रशासन और अधिक सतर्क हो गया है । जेल में स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार खुद उपायुक्त अजय कुमार मौके पर पहुंचे तथा जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उनके साथ पुलिस अधीक्षक चंदमोहन भी मौजूद थे । डीसी ने वहां पर मौजूद डीएसपी जेल सरवर सिंह को निर्देश दिए कि जेल में कोविङ -19 उचित व्यवहार का सख्ती से पालन किया जाए । सही समय पर सभी को उचित दवाइयों का प्रबंध किया जाए । इस पर डीएसपी सरवर सिंह ने बताया कि जेल में कोविड -19 के नियमों का पालन किया जा रहा है । सभी कैदियों को मास्क दिए गए हैं । समय - समय पर उन्हें चिकित्सा मुहैया कराई जा रही है । उपायुक्त ने निर्देश दिए कि वे जिला जेल के सभी कर्मचारियों का भी ख्याल रखे । लक्षण मिलने पर तुरंत आरटी पीसीआर टेस्ट कराया जाए । अगर जिला जेल में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है तो तुरत संज्ञान में लाया जाए ताकि समय रहते स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके । उन्होंने जेल में सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अतिरिक्त सावधानी बरते । स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें ।

Post a Comment

0 Comments