भाजपा की हार पर किसानों ने निकाली ट्रैक्टर यात्रा धारा -144 तोड़ी , न मास्क पहना , न दो गज की दूरी

बहादुरगढ़ झज्जर (हरियाणा) के घरौंडा गांव में ममता बनर्जी की जीत के बाद टिकरी बॉर्डर पर किसानों ने रविवार शाम जमकर ट्रैक्टर यात्रा का आयोजन किया । किसानों का कहना है कि यह किसानों की जीत । ममता बनर्जी किसानों के हक में खड़ी हुई थीं , इसलिए बंगाल की जनता ने ममता को वोट दिए । शाम 5:00 बजे शुरू हुई यात्रा रात 7:00 बजे तक सेक्टर -9 से टिकरी बॉर्डर के बीच में घूमती रही । जबकि पूरे प्रदेश में धारा -144 लगी हुई है । इसी तरह घरौंडा में बसताड़ा टोल पर पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़नी व उसके साथ खड़े अन्य लोगों ने मास्क तक नहीं पहना । कोरोना काल में जान जोखिम में डालने वाली यह जिद्द सही नहीं है ।

Post a Comment

0 Comments