तीनों बच्चों को केवल 10-10 मिलियन डॉलर देंगे , यह कुल संपत्ति का एक फीसदी से भी कम
अपनी संपत्ति का 95 % हिस्सा समाजसेवा में दान करेंगे गेट्स
वाशिंगटन । माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स अलग होने जा रहे हैं । दोनों ने शादी के 27 साल बाद तलाक की घोषणा की है । बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स एक बेटा और दो बेटियों के माता पिता हैं । बेटे का नाम रॉरी और बेटियों का नाम जेनिफर और फियोबी है । बिल गेट्स की कुल नेटवर्थ इस समय 146 बिलियन डॉलर करीब 10.87 लाख करोड़ रुपये है । बिल गेट्स ने 2017 में कहा था कि उनके प्रत्येक बच्चे को पैतृक संपत्ति से केवल 10 मिलियन डॉलर करीब 73 करोड़ रुपये ही दिए जाएंगे । यानी तीनों बच्चों को कुल 30 मिलियन डॉलर की संपत्ति दी जाएगी ।
पहले ही कर चुके ऐलान
:
बिल और मिलिंडा गेट्स पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि उनकी कुल संपत्ति का करीब 95 % हिस्सा समाजसेवा के लिए दान दिया जाएगा । इसके लिए दोनों ने बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की की स्थापना कर चुके हैं ।
1994 में हुई थी शादी :
बिल गैट्स और मिलिंडा पहली बार 1987 में मिले थे और दोनों ने 1994 में एक - दूसरे को पति - पत्नी के रूप में स्वीकार किया था । बिल गेट्स की गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती है । अब दोनों का तलाक लेना भी चर्चा का विषय बना हुआ है ।
दुनिया के सबसे महंगे तलाक:
अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस और मैकेजी का तलाक हुआ । मैकेजी को 38 अरब डॉलर मिले । रूपर्ट मडौंक और अग्ना मारिया 17 अरब डॉलर में सेटलमेंट हुआ था । 110 मिलियन डॉलर कैश मिला । टाइगर वुइस और एलिन नार्डोन का समझौता 710 मिलियन डॉलर में हुआ ।
0 Comments