सॉरी बच्चे, तुझे देख नहीं पाऊंगा गर्भवती पत्नी को वीडियो भेज डॉक्टर ने की खुदकुशी , छ महीने पहले ही हुई थी शादी

दिल्ली के मैक्स अस्पताल के डॉक्टर ने घरेलू कलह से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या से पहले डॉक्टर ने अपने होने वाले बच्चे के नाम से एक वीडियो संदेश पत्नी को भेजा। घटना शुक्रवार देर रात की है। मालवीय नगर थाना पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि डॉ. विवेक गोरखपुर के रहने वाले थे और परिवार के इकलौते बेटे थे। छह महीने पहले उनकी शादी हुई थी और पत्नी दो महीने की गर्भवती है। 30 अप्रैल की देर रात डॉ. विवेक ने अपने मोबाइल में 11 मिनट 19 सेकंड का वीडियो बनाया था। सॉरी बच्चे तुझे देख नहीं पाऊंगा वीडियो में डॉ. विवेक ने पत्नी से बात करते हुए कहा है कोकिला मुझे नहीं पता, तुम मुझसे क्या उम्मीद रखती हो। मैं उलझकर रह गया हूं। तुम अक्सर कहती हो कि मां के घर में खुश हूं। तुम्हारी मां कहती है कि यहां फोन क्यों करते हो। क्या मेरा हक नहीं है कि मैं फोन कर अपनी पत्नी से हालचाल पूछ सकूं। मैंने तुम्हें कब प्यार नहीं किया, तुम्हारे लिए अपनी मासूम सी बहन को डांटा-मारा। मैं खुश होना चाहता था। मगर तुमने तो मेरी उस खुशी को भी तार-तार कर दिया। सॉरी मेरे बच्चे, तुझे देख नहीं पाऊंगा। मगर तेरा बाप कायर नहीं था, उसे हालात ने मारा। वीडियो भेजने के बाद छत की कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार देर रात करीब 11.30 बजे पुलिस को मामले की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उनके घर से फंदे से लटके हुए शव को कब्जे में लिया।

Post a Comment

0 Comments