ममता बनर्जी ने तीसरी बार संभाली बंगाल की कमान

ममता बनर्जी ने बुधवार को तीसरी बार पश्चिम बंगाल की कमान संभाल ली ।
ममता सुबह साढ़े दस बजे । टाउन हॉल पहुंची । पंद्रह मिनट बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ आए । करीब पांच मिनट बाद ममता को शपथ दिलाई गई । फिर दोनों के बीच औपचारिक अभिवादन की परंपरा निभाई गई । अब उन्हें छह माह के भीतर किसी विधनसभा सीट से चुनाव जीतना होगा । अगर ऐसा नहीं होता तो उन्हें सीएम का पद छोड़ना पड़ेगा । यह दूसरा मौका है जब ममता बंगाल विधानसभा की विधायक नहीं होने के बाद भी प्रदेश की कमान संभाल रही हैं । याज्यपाल की नसीहत: शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता को नसीहत देते हुए कहा कि मैं आशा करता हूं कि बंगाल में सरकार संविधान और कानून व्यवस्था के अनुसार शासन करेंगी । राज्या में हिंसा बंद होनी चाहिए ।
ममता का जवाब: ममता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बंगाल की व्यवस्था चुनाव आयोग के हाथ में थी । मुझे हिंसा के संबंध में खबरें मिली हैं । पिछले कुछ दिनों में जो घटनाएं हुई हैं , उसका जिम्मेदार चुनाव आयोग है । हम भरोसा दिलाते हैं कि हम नई व्यवस्था बनाएंगी ।

Post a Comment

0 Comments