ओलिंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा

सोनीपत के खिलाड़ी की हत्या में शामिल होने का आरोप
नई दिल्ली । दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है । सुशील पर पूर्व जूनियर नेशनल चैम्पियम सोनीपत के सागर की हत्या और छत्रसाल स्टेडियम में हुई झड़प में शामिल होने का आरोप है । उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है । पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से सुशील लापता हैं । उसकी तलाश में दिल्ली पुलिस जगह - जगह छापे मार रही है । सुशील का जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है ।
क्या है मामला: दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में छत्रसाल स्टेडियम में बुधवार को प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हुआ था । सागर और उसके दोस्त जिस घर में रहते थे , सुशील उसे खाली करने का दबाव बना रहे थे इसी को लेकर पहलवानों के दो गुट आपस में भिड़ गए इसमें 5 पहलवान जख्मी हो गए । इनमें से सोनीपत निवासी सागर ( 23 ) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल का बेटा था ।

Post a Comment

0 Comments