शाहरुख की टीम के दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए ।।

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के बीच 3 मई को मैच होना था. लेकिन अब इस मैच को टाल दिया गया है. क्योंकि KKR टीम के दो सदस्यों वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. आपको बता दें कि तेज गेंदबाज संदीप वारियर को इस IPL में अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है. किसी गलत रिजल्ट की आशंका के चलते दोनों खिलाड़ियों का दोबारा टेस्ट भी कराया जा रहा है.
आपको बता दें कि KKR ने 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहमदाबाद में मैच खेला था. वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर के संपर्क में कौन कौन खिलाड़ी आए हैं, इसकी जांच की जा रही है. लेकिन इस बाच सवाल ये भी है कि बायो बबल का पालन कर रहे खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव कैसे हो गए?
ऐसा माना जा रहा है कि चक्रवर्ती जब कंधे के स्कैन के लिए अस्पताल गए थे तब इस वायरस से संक्रमित हो गए होंगे. इस IPL के दौरान वरुण चक्रवर्ती ने KKR के सभी मैचों में हिस्सा लिया है और टीम के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं. जानकारी के मुताबिक, KKR की टीम के बाकी सदस्य नेगेटिव पाए गए हैं. आपको बता दें कि IPL की शुरूआत से पहले भी कुछ खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे जिनमें अक्षर पटेल और देवदत्त पड्डिकल भी शामिल थे. इस बयान में आगे कहा गया है कि दोनों खिलाड़ियों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. मेडिकल टीम दोनों के टच में है और उनके सेहत पर नजर रखी जा रही है. बाकी टीम का रोजाना टेस्ट किया जाएगा ताकि अगर कोई और पॉजिटिव हो तो उसका पता चल जाए.

Post a Comment

0 Comments